Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में भाजपा सरकार के दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के कामकाज पर बहस के लिए दिन तय कर लिया गया है। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह तय किया गया है कि आगामी 21 फरवरी को सदन में इस ऐतिहासिक तुलनात्मक चर्चा पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने दो साल का प्रतिवेदन सदन में रखा था। अब 21 फरवरी का दिन तय किया गया है जब सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिनाएगा और विपक्ष पिछली सरकार के पांच साल के कार्यों के आधार पर घेराबंदी करेगा।
कार्य सलाहकार समिति की सिफारिशों के अनुसार, 20 फरवरी 2026 तक विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों को पारित किया जाएगा। इसके ठीक अगले दिन यानी 21 फरवरी को अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ-साथ सरकार के दो साल के कामकाज पर विशेष बहस होगी। 22 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, जिसके बाद 23 से 26 फरवरी तक पुन: अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेगी।
सदन की कार्यवाही का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 27 फरवरी को होगा। इस दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक पर बहस का जवाब देंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन मुख्यमंत्री कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं और राजस्थान का बजट आधिकारिक रूप से पारित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Rajanandgaon News Update: रिटेंशन के मुद्दे पर सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मियों ने निकाली रैली… शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित… मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर खोलने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में आई तेज… पोस्ट ऑफिस में जमा रकम की वापसी के लिए खाताधारकों ने किया रोड जाम…
- बिहार मैट्रिक परीक्षा का आगाज, कहीं दीवार फांदकर घुसे परीक्षार्थी, तो कहीं उतरवाए गए बुर्के, दरभंगा-मुजफ्फरपुर में सख्त चेकिंग के बाद मिली एंट्री
- CG Crime News : व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने दो महिला सटोरियों को किया गिरफ्तार
- पंजाब की राजनीति में हलचल ! भाजपा नेता बलियावाल ने किया तीखा व्यंग्य
- ‘फांसी घर’ मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 4 नेताओं को विशेषाधिकार समिति का अल्टिमेटम, पेश होने का आखिरी मौका

