पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटना स्थित कर्पूरी संग्रहालय में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस भावुक अवसर पर एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

सीएम का इशारा और मंत्री की दौड़
समारोह के दौरान जब सभी नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी सीटों पर बैठ चुके थे, तब मंत्री अशोक चौधरी कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। वे चुपचाप पीछे की कतार में जाकर बैठ गए। तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर उन पर पड़ी। सीएम ने पीछे मुड़कर देखा और अशोक चौधरी को इशारों में तुरंत श्रद्धांजलि देने को कहा। मुख्यमंत्री का निर्देश पाते ही अशोक चौधरी अपनी सीट से उठे और प्रतिमा की ओर तेजी से दौड़ पड़े।
हड़बड़ी में संतुलन खो बैठे चौधरी
मंत्री जी इस कदर हड़बड़ी में थे कि प्रतिमा के पास पहुंचकर जैसे ही उन्होंने जूते उतारने की कोशिश की, उनका संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे, लेकिन खुद को संभालते हुए उन्होंने जननायक को नमन किया और वापस अपनी सीट पर लौट आए। यह पूरा वाकया वहां मौजूद कैमरों में कैद हो गया।
विजय सिन्हा का संदेश और सियासी तकरार
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अभावों में रहकर भी कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। उनके आदर्श आज के समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। दूसरी ओर, इस अवसर पर सियासत भी देखने को मिली। राजद (RJD) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर नगर निगम द्वारा हटाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


