दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में आग से झुलसे चार मजदूरों में एक महिला मजदूर प्रियंका की मौत हो गई है। महिला मजदूर ने आज उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बड़ी खबरः डिप्टी रेंजर और महिला को मारी गोली, आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
फैक्ट्री का डायर फटने से लगी थी आग
दरअसल बीते दिनों ट्रॉली फैक्ट्री का डायर फटने से चार मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए थे जिनका नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान आज प्रियंका प्रधान उम्र 32 साल निवासी करेली की मौत हो गई है। उनकी मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।
मौत के बाद धाराएं बढे़ंगी
बता दें कि हादसे के बाद करेली थाने में फैक्ट्री मालिक अनमोल जैन और उसके पार्टनर पर मामला दर्ज है। महिला मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक अनमोल जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है। मौत के बाद धाराएं बढे़गी। जानकारी रत्नागर हिगंवे थाना प्रभारी करेली ने दी।

