सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य सड़क और फुटपाथ पर सब्जी-फल बेचने वाले ठेले वालों को हटाया गया। वहीं अवैध रूप से संचालित बड़े होटल और मॉलों पर नगर निगम की सख्ती कहीं नजर नहीं आई।
दरअसल, प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रोजाना बड़ी संख्या में सब्जी-फल विक्रेता मुख्य सड़क पर ठेला लगाकर व्यापार कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क व फुटपाथ से अवैध रूप से व्यापार कर रहे लगभग 50 लोगों का सामान जब्त किया गया।
ये भी पढ़ें: ‘कुत्तों की नस्ल खत्म कर देनी चाहिए’, विधानसभा में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कहा- इतना खर्च करने से अच्छा है कि…
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम के राजस्व अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को कई बार समझाइश दी जा चुकी है कि सड़क पर व्यापार न करें और निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाएं, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैढ़न का मुख्य बाजार सिंगरौली का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां सब्जी मंडी और अन्य दुकानें संचालित होने के कारण आम नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
ये भी पढ़ें: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पलीता: MP के शाजापुर में 7 माह में ही लकड़ियों में तब्दील हुए पौधे, 151 पेड़ों की भी देखभाल नहीं कर पाए
हालांकि निगम की टीम ने व्यापारियों को वैकल्पिक और निर्धारित स्थान भी उपलब्ध कराए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बार-बार सड़कों पर ही व्यवसाय करने बैठ जाते हैं। लेकिन सवाल यह भी है कि जब जिले में बिना अनुमति संचालित 10 से ज्यादा होटल और मॉल खुलेआम चल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई करने में नगर निगम के हाथ-पैर क्यों फूल जाते हैं ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


