भारत दौरे पर आए फ्रेंच राष्ट्रपति ने मंगलवार (17 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई के लोकभवन में बैठक की. मैंक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत और फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. कूटनीति में इसका बहुत महत्व है.’ इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा (17-19 फरवरी ) के दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम समझौते और घोषणाएं हुई हैं।

पीएम मोदी ने मैक्रों का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. पिछले साल उन्होंने मुझे फ्रांस में एआई एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था. उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस और पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था. इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त है.”

मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में मुलाकात की. मीटिंग के बाद पीएम मोदी और मैक्रों एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी है. दोनों देशों के रिश्ते बहुत पुराने हैं, जिनको हम और मजबूत कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य दोनों देशों के बीच संपर्क को और बढ़ाना है.

EU से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूरोपीय संघ के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा, ‘कुछ ही दिन पहले हमने ईयू से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा. इनोवेशन, आईसोलेशन से नहीं बल्कि कोलेबोरेशन से होता है. हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे. हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदान प्रदान को सुगम बनाएंगे.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m