विजय कुमार, जमुई। जिले में आज मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा ईंट लदे ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मारपीट में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौडीहा गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र उदय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय परिवहन विभाग के वाहन में डीटीओ मौजूद नहीं थे। पूरा मामला टाउन थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव की है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने परिवहन की टीम को घेर लिया और विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों द्वारा टीम को बंधक बनाकर रखा गया है। साथ ही आक्रोशित लोगों द्वारा कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए वाहन को भी क्षातिग्रस्त किया गया और सड़क को जाम कर दिया गया। परिवहन टीम पर प्राइवेट कर्मी द्वारा अवैध वसूली करवाने का आरोप भी लगाया गया है।

सूचना के बाद मृतक को देखने एसडीओ, एसडीपीओ, डीटीओ डा. सुनील कुमार, बीडीओ अभिनव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। परिजन ने मारपीट का आरोप नयन नामक एक प्राइवेट कर्मी और एक महिला मोबाइल दरोगा सहित अन्य लोगों पर लगाया है।

घटना को लेकर चौडीहा पंचायत के मुखिया राहुल कुमार ने बताया कि, मिर्चा गांव स्थित चिमनी से ईंट लेकर ट्रैक्टर चालक उदय यादव नर्वदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान परिवहन विभाग की मोबाइल टीम द्वारा अवैध वसूली के लिए डेढ़ किलोमीटर अंदर गांव तक खदेड़ा गया। उंसके बाद ट्रैक्टर पर बैठे चालक उदय यादव पर मुक्का से प्रहार किया गया। जिससे चालक नीचे गिरकर बेहोश हो गए। उंसके बाद आनन-फानन में उदय यादव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उदय यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने परिवहन की टीम पर हत्या का आरोप लगाया है। उदय यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। परिवार वालों के चेक और चित्रकार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है।

इस संबंध में एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि, मामला मेरे संज्ञान में आया है। परिजन द्वारा परिवहन विभाग की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की कारण का पता चल सकेगा। घटना में संयुक्त दोषी किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे। दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- ​किशनगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के आगे कूदकर 15 साल के किशोर ने की खुदकुशी, सदमे में परिवार