Solar Eclipse 2026 : साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं दिया, लेकर इसका धार्मिक महत्व है. यह ग्रहण कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र में लगा था. ग्रहण के दौरान कुंभ राशि में चार ग्रह विराजमान थे. जिसमें शुक्र, बुध, सूर्य और राहु शामिल है. ग्रहण लगने से ये चार ग्रह प्रभावित हुए है. इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर एक महीने तक देखने को मिलेगा, इस दौरान कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के दसवें घर में लगा. इसलिए सर्तक रहने की जरूरी है. अपने करियर में कुछ रुकावटों और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव के चलते नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं.
मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण इस राशि के नौवें भाव में लगा है. परिवार में परेशानियां आ सकती हैं. बहस से बचें. नहीं तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. आपको समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी.
सिंह राशि
सूर्य ग्रहण सिंह राशि के सातवें घर में लगा है. अगर आप कारोबार में पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो समझदारी से फैसले लें. वैवाहिक जीवन में संयम जरूरी है. किसी भी तरह के झगड़े या असहमति से बचें.
तुला राशि
सूर्य ग्रहण तुला राशि के पांचवें घर में लगा है. आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. बच्चे से जुड़ी परेशानियों परेशान कर सकती है.
कुंभ रशि
सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के लग्न भाव में लगा है. परिवार में परेशानियां आ सकती हैं. शांति से समस्याओं का हल निकालें. चोट लगने का भी खतरा है. यात्रा और वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें.
ग्रहण भारत में नहीं दिखा, लेकिन सूर्य इससे प्रभावित जरूर हुआ है. ऐसे नहीं है कि सभी राशियों को इससे नुकसान या सतर्क रहने की जरूरत है, कुछ राशियों जैसे मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए यह बहुत शुभ भी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


