चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बच्चों के विवाद में एक सिख बच्चे के सिर की पगड़ी खुल गई। जिसके बाद सिख समुदाय आक्रोशित हो गया। हालांकि, गुरुद्वारे में मामला सुलझ गया था, लेकिन फोन पर गाली गलौज देने से मामला और बिगड़ गया। जिसके बाद अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, अपना ‘सुहाग’ मिटाने रची खौफनाक साजिश, कत्ल की दास्तान जानकर दहल उठेगा दिल
घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, कॉलोनी में खेलने के दौरान दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक बच्चे के सिर से पगड़ी खुल गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि शुरुआती दौर में तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। लेकिन गुरुद्वारे में समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।
यह भी पढ़ें: शादी के 9 दिन बाद 3500 KM पैदल यात्रा पर निकले दंपति, नवविवाहित जोड़े ने दिया ये संदेश
फोन पर धमकी मिलने के बाद सिख समाज में काफी आक्रोश नजर आया। जिसके बाद तेजाजी नगर थाने पर भारी संख्या में सिख समाज के लोगो पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामले में आवेदन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

