Khesari Lal Yadav: बिहार में पिछले 10 साल से शराबबंदी लागू है। बावजूद इसके आए दिन प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर शराब तस्करी और शराब बेचे जाने का मामला सामने आता रहा है। वहीं, इस बीच सदन से लेकर सड़क तक एनडीए गठबंध में शामिल नेता ही शराबबंदी पर सवाल उठाने लगे हैं और सीएम नीतीश से इसकी समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच शराबबंदी को लेकर भोजपुरी स्टार और राजद से चुनाव लड़ चुके खेसारी लाल यादव ने बड़ा बयानदिया है।
पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बातों को सामने रखा। इस दौरान बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि, यहां कुछ भी खुले में बंद हो जाता है कि लेकिन अंदर तो सब कुछ चलता ही है। बंद करने का कोई मतलब नहीं बनता है।
वहीं, जब उनसे पवन सिंह और ज्योति सिंह की तलाक के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ पर भी बोलने से इंकार कर दिया। खेसारी ने कहा कि, मैं किसी के पारिवारिक विवाद पर नहीं बोलना चाहता। एक नागरिक होने के नाते कई बार बोल चुका हूं और इसका खामियाजा भी भुगत चुका हूं। खेसारी ने कहा कि, पवन सिंह की फैमिली पर बोलने से अभद्र टिपप्पियां मुझ पर की जाती है। मुझे ट्रोल किया जाता है। इसलिए इस मामले में कुछ भी बोलना हम मुनासिब नहीं समझते।
वहीं, जब उनसे कहा गया की मनोज तिवारी कह रहे हैं कि रितेश पांडेय जनसुराज छोड़ दिए और कभी भी बीजेपी में आ सकते हैं। वो यह भी कह रहे हैं कि खेसारी भी भाजपा में शामिल होंगे। इसपर खेसारी ने कहा कि, मैं कही नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं..मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे वश की बात नहीं है। पॉलिटिक्स में झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। बीजेपी क्या मुझे कही नहीं जाना है। मैं जहां हूं सही हूं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


