मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता, करुणा और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे। इसी बीच दिल्ली में रमजान के दौरान शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठी है। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से अपील की है कि जैसे सावन के महीने में कई जगहों पर धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर पाबंदियां लगाई जाती हैं, उसी तरह रोजे के दौरान भी राजधानी में शराब के ठेके बंद कराए जाएं।
पवित्र रमजान महीने के बीच दिल्ली में शराब की बिक्री को लेकर नई मांग उठी है। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने राजधानी सरकार से अपील की है कि रमजान के दौरान सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि रमजान आत्मसंयम, इबादत और पवित्रता का महीना होता है, इसलिए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवधि में शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर उसके सेवन पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि जैसे अन्य धार्मिक अवसरों पर आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध लगाए जाते हैं, उसी तरह रमजान में भी ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए। AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi की पार्टी के नेता की इस मांग पर अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
हमारे पवित्र महीने में भी सम्मान चाहिएः शोएब
AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि धार्मिक भावनाओं के सम्मान में समानता होनी चाहिए। उन्होंने लिखा, “जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद कराकर सम्मान चाहते हैं, तो हमारे पवित्र महीने में भी सम्मान करना चाहिए।” उनका कहना है कि जैसे कई राज्यों में सावन के दौरान धार्मिक आस्था को देखते हुए मांस की दुकानों पर पाबंदी लगाई जाती है, उसी तरह रमजान में भी शराब की बिक्री और सार्वजनिक सेवन पर रोक लगनी चाहिए।
रमजान शुरू होने पर PM मोदी ने दी बधाई
मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया है। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना होता है और इसकी शुरुआत चांद दिखाई देने के साथ होती है। इसी के साथ दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा (उपवास) रखना शुरू करते हैं, जो ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है। रमजान के दौरान दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का क्रमिक पाठ किया जाता है। यह महीना इबादत, संयम, दान और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर अपने संदेश में कहा, “रमजान मुबारक! यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


