राज्यसभा के सांसद को कितनी मिलती है सैलरी, लोकसभा सांसद से कम या ज्यादा?

सांसदों की सैलरी को लेकर अक्सर भ्रम रहता है, चलिए जानें कि राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों को कितना मूल वेतन मिलता है.

1 अप्रैल 2023 से लागू संशोधन के बाद प्रत्येक सांसद को लगभग 1,24,000 रुपये से 1,25,000 रुपये प्रति माह मूल वेतन दिया जाता है.

इससे पहले यह राशि 1,00,000 रुपये थी, जिसमें करीब 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई.

यानि वेतन के मामले में राज्यसभा और लोकसभा सांसद बराबरी पर हैं. किसी को कम या ज्यादा नहीं मिलता है.

मूल वेतन के अलावा सांसदों को कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. संसद सत्र के दौरान या किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होने पर उन्हें 2,500 रुपये प्रतिदिन का दैनिक भत्ता दिया जाता है.

यह भत्ता केवल उन दिनों के लिए मिलता है जब सांसद कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा कार्यालय खर्च के लिए हर महीने 75,000 रुपये मिलते हैं.

इसमें लगभग 50,000 रुपये स्टाफ के वेतन के लिए और 25,000 रुपये स्टेशनरी व अन्य कार्यालयी जरूरतों के लिए तय होता है.

लोकसभा सांसदों को अपने क्षेत्र के कामकाज के लिए क्षेत्रीय भत्ता भी मिलता है, जो लगभग 87,000 रुपये प्रति माह है.