सुल्तानपुर. गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी शुक्रवार यानी आज एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे. मामले को लेकर न्यायालय में उनका बयान दर्ज किया जाएगा. ऐसे में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
बता दें कि पूरा मामला 2018 का है. जब भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. 5 साल तक कोर्ट में चली कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी की गैर-हाजिरी के कारण दिसंबर 2023 में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. फरवरी 2024 में उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और 25-25 हजार रुपये के 2 मुचलकों पर जमानत प्राप्त की थी.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
26 जुलाई को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराते हुए राहुल गांधी ने खुद को निर्दोष बताया था और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था. पिछले कुछ महीनों में विभिन्न कारणों से सुनवाई टलती रही है. 16 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण और 10, 22 जनवरी को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में अंतिम अवसर देते हुए तारीख तय की थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें
- English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


