पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। विपक्षी दल राजद (RJD) ने कानून व्यवस्था और नीट छात्रा मामले को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। राजद विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा परिसर में सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने नीट छात्रा मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और सीबीआई जांच के नाम पर केवल ‘लीपापोती’ हो रही है। उनके अनुसार, नीतीश सरकार से न्याय की उम्मीद करना बेकार है।
शिक्षा बजट में बढ़ोतरी
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 68,217 करोड़ रुपये का शिक्षा बजट पेश किया। यह कुल बजट का 19.63% है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण और तकनीकी शिक्षा जैसे विभागों के बजट भी पारित किए गए।
सदन में व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों की गूंज
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मधेपुरा में मासूम से दुष्कर्म और युवाओं में बढ़ते नशे का मुद्दा उठाया। वहीं, AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने ईद की छुट्टी को बढ़ाकर दो दिन करने की मांग रखी। कार्यवाही के दौरान चंद्रशेखर की एक टिप्पणी, जिसमें उन्होंने ‘पाखंडियों पर नकेल कसने’ की बात कही, उसे स्पीकर ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


