फरवरी-मार्च का समय बच्चों और पेरेंट्स दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. क्योंकि ये समय होता है उनके सालभर की पढ़ाई के असेसमेंट का. इस समय बच्चे हैं थोड़ा विचलित रहते हैं और मात- पिता को भी थोड़ा स्ट्रेस रहता ही है. ऐसे में सही खान-पान और पर्याप्त नींद के साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स बच्चों के तनाव को कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. आज हम आपको कुछ आसान और पौष्टिक ड्रिंक्स बतायेंगे, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं. जो बच्चों को रिलेक्स रखने में भी मदद करेंगे.

बादाम वाला दूध
5–6 भीगे हुए बादाम छीलकर पीस लें. एक गिलास गुनगुने दूध में मिलाएं. स्वाद के लिए थोड़ा शहद डाल सकते हैं. रात को सोने से पहले देना बेहतर रहता है. याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार.
केला और खजूर शेक
1 पका केला,2–3 बीज निकाले हुए खजूर,एक गिलास दूध सबको ब्लेंड करें. सुबह पढ़ाई से पहले या ब्रेक में दें. ये तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करता है. मिक्स फ्रूट स्मूदी सेब, पपीता, स्ट्रॉबेरी या जो भी मौसमी फल हों. दही या दूध, थोड़ा शहद ब्लेंड करके ठंडा परोसें. विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, इम्यूनिटी मजबूत करता है.
गाजर-चुकंदर जूस
1 गाजर,½ चुकंदर,थोड़ा नींबू रस. जूस निकालकर तुरंत पिलाएं. ये खून की कमी दूर करने और दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक. नारियल पानी एग्जाम वाले दिन सुबह देना फायदेमंद रहता है. शरीर को हाइड्रेट रखता है और थकान कम करता है.
कोको-बादाम ड्रिंक
एक गिलास दूध,1 छोटा चम्मच कोको पाउडर,थोड़ा सा बादाम पाउडर सभी को मिक्स करके हल्का गर्म करके दें. ये मूड बेहतर करता है और स्ट्रेस कम करता है.
कुछ अतिरिक्त टिप्स
- बच्चों को ज्यादा कैफीन (जैसे ज्यादा चाय/कॉफी) से दूर रखें.
- पर्याप्त पानी पिलाएं.
- सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है.
- पढ़ाई के बीच 5–10 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर दें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


