एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और लेखक सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें लेकर उनका पूरा परिवार काफी चिंतित है, सभी को अस्पताल में आते-जाते स्पॉट किया जा रहा है. इसी बीच अब सलमान की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने सलीम खान (Salim Khan) के हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है.

चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
बता दें कि चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं थीं. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘वह (सलीम खान) बहुत बेहतर हैं. मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं. उनकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं.’ खुद सलमान खान (Salman Khan) अपने पिता की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं. उनके चेहरे पर दुख और उदासी साफ देखी जा सकती है. आज भी वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे हैं.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के करीबी और बॉलीवुड के चर्चित एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ सलीम खान (Salim Khan) का हाल-चाल जानने के लिए गुरुवार यानी आज को अस्पताल पहुंचे हैं. आज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी सलीम खान का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल आईं.
Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह …
डॉक्टर ने सलीम खान की सेहत को लेकर क्या कहा?
बता दें कि सलीम खान (Salim Khan) का देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे. उनको आईसीयू में रखा गया है. पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा. फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं. उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है. हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


