अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के नौगढ़ मझगाई रेंज के केसार गांव में बनी बंधी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ लगभग रोज बंधी से बाहर निकल आता है, जिससे आसपास बसे घरों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ किसी दिन घरों की ओर घुसकर जान-माल का नुकसान न कर दे.

इसे भी पढ़ें- पल भर में खुशियां खाकः तिलक के दूसरे ही दिन युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, 2 बहनें भी लड़ रही जिंदगी की जंग

बता दें कि पूरा मामला नौगढ़ तहसील अंतर्गत मझगाई रेंज के केसार गांव का है. जहां बंधी के पास कई परिवार निवास करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक डर बना हुआ है. शाम होते ही लोग बंधी के आसपास जाने से कतराने लगे हैं. ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना देते हुए मगरमच्छ को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल बन सके.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?

इस मामले में वन रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना प्राप्त हो चुकी है. वनकर्मियों की टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा और उसे किसी बड़े और सुरक्षित बंधी में छोड़ा जाएगा.