देहरादून। प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा myScheme पोर्टल का अनावरण किया गया है।
पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सके
myScheme पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सके।
READ MORE: इंडिया AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी ने साधा निशाना, कहा- इनकी राष्ट्र विरोधी विचारधारा उजागर
यह पोर्टल पारदर्शिता, सुशासन एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित विभागीय जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी। संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर myScheme पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास करें।
READ MORE: उत्तराखंड में 21 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 2,15,252 छात्र होंगे शामिल, प्रदेश में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्र
ताकि समन्वय एवं क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो सके। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे और कोई भी लाभार्थी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


