योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के कैंथरी गांव में रंजिशन आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने गांव के देवेंद्र व रामौतार गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होता देख, आरोपियों ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए चार घंटे बाद ही अपनी ही मौसी के बेटे के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी और आरोप देवेंद्र के परिजन पर लगा दिया। लेकिन पुलिस की छानबीन में आरोपी फंस गए। जिस पर चार आरोपियों पर हत्या का प्रयास दर्ज किया है। जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार हैं।
READ MORE: दो बच्चों की मां को हुआ ‘लवेरिया’: जेवर और कैश लेकर सोशल मीडिया आशिक संग फरार, पति ने SP से लगाई गुहार
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत 12 फरवरी की शाम कैंथरी नहर की पुलिया के पास देवेंद्र पुत्र बबलू गुर्जर व उसके रिश्तेदार रामौतार गुर्जर व अन्य को रंजिशन गिर्राज गुर्जर निवासी रजई व उसके साथियों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें देवेंद्र व रामौतार गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उनके परिजन व रिश्तेदार ले गए, लेकिन रात नौ बजे के करीब फायरिंग का आरोपी गिर्राज का चचेरा भाई शैलेंद्र गुर्जर अपने मौसी के बेटे सत्यवीर को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंच गया। उसके सिर में गोली लगने से घायल हुआ था। ग्वालियर में सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। इस मामले में शैलेंद्र गुर्जर आरोप बबलू गुर्जर के बेटों व दो अज्ञातों पर लगा दिया।
READ MORE: शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने मचाया बवाल, गाड़ियों में की तोड़फोड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत
पुलिस को यह पूरा मामला शुरू से ही संदिग्ध लगा। जिस पर मर्ग कायम कर जांच की। घटनास्थल का मुआयना किया गया। घटना में सत्यवीर व शैलेंद्र को बाइक पर जाते हुए बताया जा रहा था, लेकिन आगे शैलेंद्र को खरोंच तक नहीं थी, वहीं बाइक पर भी कोई स्क्रेच नहीं था। एक अन्य कारण भी था मामला संदिग्ध होने का, वह था कि जिन पर शैलेंद्र गोली मारने का आरोप लगा रहा था, वह अपने घायलों को लेकर ग्वालियर अस्पताल में थे। मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने इस मामले में फरियादी बने शैलेंद्र गुर्जर को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने गिर्राज गुर्जर निवासी रजई को भी पकड़ लिया। दोनों से जब पूछताछ की तो उन्होंने खुद ही सत्यवीर को गोली मारना कबूल किया। गोली गिर्राज गुर्जर ने मारी थी। इनके साथ गिर्राज का भाई छोटू व भांजा आशू भी शामिल था। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद शैलेंद्र, गिर्राज, छोटू व आशू पर हत्या का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही गिर्राज के कब्जे से कट्टा व बाइक भी जब्त की है।
पुलिस गिर्राज व उसके तीन साथियों पर कर चुकी थी इनाम घोषित
देवेंद्र व रामौतार गुर्जर को गोली मारने के बाद आरोपी गिर्राज, आशू, गौतम, रवि व छोटू फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने गौतम गुर्जर को छोड़कर अन्य सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी, जिसमें से पुलिस ने गिर्राज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य सभी आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनमें छोटू व आशू पर अब हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। गिर्राज गुर्जर बेहद शातिर अपराधी है। जिस पर पूर्व में राजस्थान में भी अपराध दर्ज थे। अब धौलपुर पुलिस से संपर्क कर गिर्राज व अन्य आरोपियों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


