Rajasthan News: उदयपुर के भूपालपुरा थाने में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता ने शहर के एक नामी वकील के खिलाफ संगीन मामला दर्ज कराया है। महिला नेता का आरोप है कि एडवोकेट विशाल गुर्जर ने उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, आरोपी वकील विशाल गुर्जर ने उन्हें विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वे बेहोश हो गईं। होश आने पर आरोपी ने दावा किया कि उसने उनकी अश्लील क्लिप बना ली है। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने पीड़िता को धमकाया कि उसने AI की मदद से वीडियो में छेड़छाड़ कर उनके अन्य परिचितों के साथ भी आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिए हैं।
महिला नेता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोपी ने यह भी कहा कि उसने इन वीडियो की 7 से 8 कॉपी तैयार कर अपने करीबियों को दे रखी हैं।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी गोपाल चंदेल को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से डिजिटल साक्ष्य और मुकदमे से जुड़ी अन्य वस्तुएं जब्त कर ली हैं। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- उज्जैन की शाही मस्जिद पर सड़क चौड़ीकरण का मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद डिस्पोज हुई याचिका, मुस्लिम पक्ष के एफिडेविट में 500 साल पुरानी मस्जिद से लेकर वैकल्पिक रास्ते तक का पूरा दावा
- सऊदी अरब में मौत की सजा पाए ट्रक ड्राइवर की मदद को आगे आए दिलजीत दोसांझ और द ग्रेट खली, परिवार को बंधी उम्मीद
- पानी के संकट पर हंगामा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर महापौर को भेंट की ‘नल की टोंटी’
- हीराकुद बांध के 2 और गेट खोले गए, 30 गेटों से छोड़ा जा रहा 5.30 लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में अलर्ट
- Jharkhand Top News : उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग से JPSC जांच तक, JE अलर्ट और CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें

