UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं रात में ठंड का एहसास भी बना हुआ है. अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब ठंड का असर कम हो रहा है. वहीं गर्मी दस्तक दे रही है. मौसम विभाग ने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. हालांकि, 21 फरवरी यानी आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. लेकिन प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जिनमें कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और भदोही शामिल है. वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें- ‘दादागिरी करना शोभा नहीं देता…’, शंकराचार्य विवाद पर रविंद्र पुरी का बड़ा बयान, कहा- अखाड़ा परिषद अविमुक्तेश्वरानंद नहीं CM योगी के साथ
उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी यूपी में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा. यहां दिन का पारा 28 से 30°C तक पहुंचने का अनुमान है. पश्चिमी और मध्य मैदानी क्षेत्रों के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 28°C तक जा सकता है. हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


