राजधानी दिल्ली में शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 को ट्रैफिक की स्थिति को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन के चलते सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे तक ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम होंगे। समिट स्थल और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और वाहन आवागमन की संभावना है। पुलिस ने कहा है कि ट्रैफिक नियम कड़ाई से लागू किए जाएंगे ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों की सुरक्षा बनी रहे। आम नागरिकों और ड्राइवरों को सलाह दी गई है कि वे समय पर योजना बनाकर, वैकल्पिक मार्ग चुनें और समिट के आसपास की सड़कों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बड़ी संख्या में विजिटर्स, डेलीगेट्स और अधिकारियों के आने की उम्मीद है। इस कारण, गाड़ियों की आसान आवाजाही और पब्लिक सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। जहां तक संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। वाहन चालकों से अपील है कि वे संयम बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

इन सड़कों पर हो सकती है दिक्कत

भैरों रोड,  भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड

इन वैकल्पिक रास्तों से गुजरें

तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, रिंग रोड

ट्रैफिक पुलिस की लोगों को सलाह

AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों और वाहन चालकों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह इस प्रकार है जहां तक संभव हो, प्रभावित रास्तों से बचें। यात्रा पहले से प्लान करें और पर्याप्त समय लेकर निकलें। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और ट्रैफिक सुचारू चलाने में सहयोग करें।

अपडेट्स के लिए आधिकारिक चैनल:

वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in

फेसबुक: DTP Traffic

प्लैटफॉर्म X: @dtptraffic

इंस्टाग्राम: @dtptraffic

WhatsApp: 8750871493

हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444

इन सावधानियों का पालन करके आप समय पर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं और ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m