पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार वरना कार ने ई-स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल डिलीवरी बॉय को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय की पहचान नंद किशोर (25) के रूप में हुई है। वह रघुबीर नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ने उसकी ई-स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कार चालक मोहित कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नजफगढ़ का रहने वाला बताया गया है और दिल्ली नगर निगम में ठेकेदार के रूप में काम करता है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
मामले में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार ने ई-स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे यह हादसा हुआ।
खुल गए एयरबैग
कार की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयरबैग तक खुल गए। आमतौर पर एयरबैग तभी खुलते हैं जब टक्कर बेहद जोरदार हो। कार की हालत देखकर हादसे की भयावहता साफ झलकती है।
क्या नशे में था कार ड्राइवर?
मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, “यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। मैं पंप पर ड्यूटी पर था, तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि कार सवार लड़कों ने शराब पी रखी थी और गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने एक जोमैटो राइडर को कुचल दिया।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


