ग्रहों के सेनापति मंगल 23 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन को छोड़कर शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जहां पर वह 2 अप्रैल 2026 तक रहेंगे. मंगल का ये गोचर सामान्य नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि जब मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वहां पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं. ऐसे में वह अत्यंत शक्तिशाली दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ राशियों की इस दौरान टेंशन भी बढ़ाने वाली है.

मेष राशि
ये गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाला है. इस राशि के एकादश भाव में मंगल गोचर करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है. रियल एस्टेट, इलेक्ट्रानिक आदि से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. मंगल नवम भाव में गोचर करेंगे. कार्य को लेकर लंबी यात्राएं हो सकती है. व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा विस्तार हो सकता है. मुनाफे के योग बन रहे है. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी. अध्यात्म की ओर झुकाव होगा.
सिंह राशि
मंगल का यह गोचर सिंह राशि के सप्तम भाव में रहेगा. ऐसे में दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी. व्यापार में लाभ मिल सकता है. पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.
मंगल को ज्योतिष में ऊर्जा, साहस आक्रामकता का प्रतीक माना जाता है. इसका प्रभाव 2 अप्रैल तक रहेगा. इस अवधि में मकर और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


