जयपुर। राज्स सरकार को इस बार स्टाम्प ड्यूटी से 10 हजार 663 करोड़ रुपए ज्यादा राजस्व मिला है। वित्त विभाग के अफसरों का दावा है कि राज्य सरकार की कमाई पिछले पांच साल में दोगुणी हुई है। यानी स्टाम्प पेपर की बिक्री से राजस्थान में सरकार की अच्छी कमाई हो रही है। इसका कारण डीएलसी दरों में बढ़ोतरी और स्टाम्प पेपर पर लगाई 30 फीसदी ड्यूटी बताया गया है। ये बढ़ोतरी 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक की है।

मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार को स्टाम्प पेपर की बिक्री और अचल सम्पत्तियों के खरीद-बेचान दस्तावेज के रजिस्ट्रेशन से अब तक (1) अप्रैल 2025 से 18 फरवरी 2026 तक) करीब 10,663 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू मिल चुका है।
ये रेवेन्यू सरकार को गत वित्तीय वर्ष से 121 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसे देखते हुए सरकार ने अब रेवेन्यू के अपने इस टारगेट को भी बढ़ाकर 15 हजार करोड़ रुपए तक कर दिया है। दूसरा बड़ा कारण स्टाम्प ड्यूटी पर 30 फीसदी का सरचार्ज लगाना और बाजार से लगभग 10 रुपए के स्टाम्प की बिक्री को अघोषित तौर पर बंद करना है। अब किसी भी छोटे से छोटे शपथ पत्र के लिए न्यूनतम तापमान 50 रुपए कीमत का स्टांप देना पड़ता है, जो बाजार में 30 फीसदी सरचार्ज के बाद 65 रुपए का मिलता है।
पढ़ें ये खबरें
- कर्नाटक: 11 लाख रुपए की रिश्वतखोरी मामले में BJP विधायक रंगे हाथों गिरफ्तार, राज्य की राजनीति में हड़कंप
- Banarasi Saree Care Tips : बनारसी साड़ी के रख-रखाव के ये हैं 5 गोल्डन रूल, सालों-साल चमकदार रहेगी जरी
- पंजाब पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 31 बैंक खातों से 100 करोड़ से अधिक की ठगी
- NZ vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- छत्तीसगढ़ के राठी दंपति ने बीमा के क्षेत्र में लहराया परचम, देश में हासिल किया प्रथम स्थान, यूएस में होंगे सम्मानित

