सुशली खरे, रतलाम। जिले के जावरा के ग्राम हरियाखेड़ा में एक मजदूर युवक की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लक्ष्मीचंद्र पिता कनीराम भील ने गांव की पानी की टंकी पर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सरपंच तथा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनके सबूत पानी की टंकी पर साफ नजर आये और पुलिस ने इनको मिटा दिया। सरपंच के कहने पर थाने में रात भर पिटाई की घटना सामने आई थी।

इंदौर-भोपाल घटना को लेकर PCC चीफ ने CS को लिखा पत्रः जीतू पटवारी बोले- कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला

बता दें कि हरियाखेड़ा सरपंच को पूर्व में भी ईओडब्ल्यू ने भी रिश्वत में मामले में ट्रैप किया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सरपंच जितेंद्र पाटीदार सहित भाई और पिता के नाम लिखे हैं। इतना ही नहीं, मृतक ने फांसी लगाने से पहले टंकी की सीढिय़ों पर भी आरोपियों के नाम और पुलिस नहीं सुनती लिखा है। आरोप है कि बाद में सरपंच या पुलिस के कहने पर गांव के चौकीदार वहां लिखे नाम मिटा दिए। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर चौपाटी से बाजार जाने वाली ब्रिज पर जाम लगा दिया। पुलिस व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। एसपी अमित कुमार में आरोपी एएसआई आशीष मांगरिया को लाइन अटैच कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m