शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आहत है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है।
कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित रूप से हमला
पीसीसी पर हुए प्रदर्शन को जीतू पटवारी ने गुंडागर्दी बताया है। कहा- पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रही है। भोपाल, इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित रूप से हमला किया है। कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है।
लोकतांत्रिक इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय
उन्होंने लिखा- शनिवार को घटी घटनाओं ने प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। यदि इन घटनाओं में किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण या सहमति की भूमिका पाई जाती है तो उसकी स्वतंत्र जांच कराई जा जिससे प्रदेश की जनता का कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक निष्पक्षता विश्वास कायम रह सके।


