MP Road Accident: मध्य प्रदेश में रविवार का दिन हादसों से भरा रहा है। दरअसल, प्रदेश में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इछावर में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर बताए जा रहे है। धार जिले में धार में तेज रफ्तार बाइक ने दो बच्चियों को टक्कर मार दी। वहीं नर्मदापुरम के पिपरिया में महाकाल बस पलट गई। जिससे कई यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
इछावर में दो बाइको की भिड़ंत, 3 गंभीर घायल
अनिल मालवीय, इछावर। इछावर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हालिया खेडी निवासी पहलाद अपने 7 वर्षीय पोते विनायक के साथ बाइक पर इछावर जा रहे थे। वही इछावर तरफ से कृपाल सिंह निवासी मुगली रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बच्चों समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 वाहन के जरिए सिविल अस्पातल ले जाया गया। जहां कृपाल सिंह और पहलाद की हालत नाजुक होने के कारण सीहोर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 7 साल के बच्चे विनायक का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

धार में तेज रफ्तार बाइक ने दो बच्चियों को मारी टक्कर
रेणु अग्रवाल, धार। धार जिले के साईं सिटी कॉलोनी गेट के बाहर बाइक सवार युवकों ने दो बच्चियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। हादसे में दोनों बच्चियों के सिर पर चोट आई है। एक बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे बड़वानी रेफर किया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार दिखाई दे रहे है और बच्चियों को टक्कर मारने के बाद भागते हुए नजर आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बाग थाने पहुंचकर शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान कर ली है।
नर्मदापुरम के पिपरिया में महाकाल बस पलटी, कई घायल
दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। पिपरिया में छिंदवाड़ा जा रही महाकाल बस झिरपा के ग्राम रानीखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 15 यात्री घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं कुछ गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए तामिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


