कुंदन कुमार, पटना। तेजस्वी यादव आज रविवार को संत रविदास जयंती के मौके पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गौरतलब है कि तेजस्वी ने बीते दिनों कहा था कि वो 100 दिन तक सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेंगे। तब से वो शांत थे, लेकिन आज 100 दिन पूरे होते ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, हर बार की तरह भी इस बार भी जयंती मनाया जा रहा है। आज के दौर में संत रविवास और ज्यादा प्रासंगिक है। सभी को इनके बारे में पढ़ना चाहिए, इनके बारे में सीखना चाहिए। इन्होंने कितना संघर्ष किया था। जो लोग शासन कर रहे, वो गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि, सड़कों पर से सब गरीबों को हटाया जा रहा है। सत्ता में महाठग लोग बैठे हैं। सरकार चंद अमीरों का काम कर रही है। सरकार संविधान को खत्म करने का काम कर रही है।
तेजस्वी ने एक बार फिर दोहराया कि, चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता। उन्होंने कहा कि, बिहार में अपराध बढ़ गया है। झूठा पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिया जा रहा है। पूरे बिहार में शराब बिक रहा है। इसमें जेल सिर्फ दलित समाज के लोग जाते हैं। बिहार में एक भी काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है। थाना, ब्लॉक सब का वही हाल है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, समाज में गरीबी और बेरोजगारी है। नौकरी में धांधली हों रही है, जो पैसा दे रहा उसको नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि, इलाज और पढ़ाई की उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल को गिनाते हुए कहा कि, 17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को नौकरी दिया गया है। 2 लाख शिक्षकों को हमने नौकरी दिया।
तेजस्वी ने कहा कि, बिहार का दुर्भाग्य है, बिहार को अचेत मुख्यमंत्री मिला है। कठपुतली मुख्यमंत्री है, भाजपा उनसे अपना काम करवा रही है। क्या-क्या हरकत वो आज कल कर रहे है, आप लोग देख ही रहे है। चुनाव आता है, पैसा और घूस का खेल शुरू हो जाता है। वहीं, UGC पर तेजस्वी ने कहा कि, इसके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पहले भी लड़े है। इसपर अलग से बात करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


