कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में रविवार को News 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट काम (Lalluram.com) का मध्य प्रदेश का भविष्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश का भविष्य के 28वें कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा जिला नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर जैसे शहर की कई जाने-मनी तमाम हस्तियां शामिल हुई।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज, News 24 MPCG और लल्लूराम डॉट काम के स्टेट न्यूज कॉर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, MP सेल्स हेड अनुज तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए News 24 MP-CG और Lalluram.com के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और इसी तरह चैनल के आगे बढ़ने की कामना की।
अगर चर्चा है तो चर्चाएं चलनी चाहिए
कार्यक्रम में शामिल होने आए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि, मैने महापौर की शपथ के साथ माँ नर्मदा को साफ करने की जो कसम खाई थी उस पर सबसे पहले काम किया। शहर को वायु गुणवत्ता में दूसरे नंबर पर लाया, स्वच्छता के मामले में शहर को पांचवें नंबर पर लाया। महापौर ने शहर की अन्य चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि हमने बहुत सारा काम किया है और बहुत कुछ सुधार करने की जरूरत है, जिस पर अमल जारी है।
महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने माना कि शहर में अतिक्रमण भी एक समस्या है जिस पर हमारे बहुत सारे काम हुए हैं और आने वाले समय में हमारे प्रयास है कि शहर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो। आने वाले विधानसभा चुनाव में महापौर के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर हुए सवाल पर महापौर ने कहा कि, शहर में चर्चा यदि चल रही है तो चर्चाएं चलनी चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा, मगर ये इशारा जरूर कर दिया की, हमारा लक्ष्य सिर्फ सिर्फ विकास करना है मेरी भूमिका तय करना पार्टी का काम है।
सबको लेकर चलना मेरा काम- निगम अध्यक्ष
कार्यक्रम में शामिल होने आए नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि, शहर के 79 वार्ड में ऐसा कोई भी वार्ड नहीं है जहां पर विकास के काम नहीं हुए. रिंकू विज ने कहा कि विपक्ष के सारे दावे फेल है, उन्होंने चैलेंज किया कि विपक्ष आंकड़े निकाल कर बता दे हम आंकड़ों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि हमारा मानना है कि, विकास सिर्फ नगर निगम सीमा तक न रहे बल्कि हमारे उच्च नेतृत्व के सपने को आगे बढ़ते हुए हम पूरे प्रदेश के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया, मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लावर जबलपुर को दिया, देश का दूसरा सबसे बड़ा रिंग रोड जबलपुर को दिया और आने वाले समय में भी हजारों करोड़ों का बजट सड़कों का जाल बिछाने के लिए किया है।
SIR में काम पर सवाल
भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि, हमारी सरकार गुड गवर्नेंस देने का काम कर रही है, जहां पर भी इस तरह के एलिमेंट्स होते हैं उनसे कड़ाई से निपट जाता है। वही SIR के काम में हिंदू संगठनों द्वारा उठाए गए बांग्लादेशी, घुसपैठियों के सवाल पर नगर अध्यक्ष ने माना कि जो मुद्दे बांग्लादेशी और घुसपैठियों को लेकर उठाए गए थे उस पर उस तरह से काम नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था।
महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी का बयान
कार्यक्रम में शामिल होने आए महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी तपों निधि निरंजनी अखाड़ा और मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि, गाय सिर्फ भारत की माता नहीं है बल्कि गाय विश्व की माता है। स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि, गौ माता को पशु शब्द की श्रेणी से अलग किया जाए, गाय के लिए अलग से विभाग बने। स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि, सकारात्म काम ही असल धर्म है।

