नई दिल्ली समेत 6 स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद...
त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है.
जानिए कौन-कौन से प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई गई है.
3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है .इनमें शामिल है...– नई दिल्ली– दिल्ली जंक्शन– हजरत निजामुद्दीन– गाजियाबाद– आनंद विहार टर्मिनल– आनंद विहार हॉल्ट
ध्यान रखें, यहां पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे. यानी आप इस दौरान किसी को स्टेशन छोड़ने या फिल लाने के लिए सामान्य रूप से प्लेटफॉर्म टिकट नहीं खरीद सकेंगे.
रेलवे ने कुछ लोगों को इन नियम से छूट दी है. इनमें बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांग यात्री शामिल है. यानी इन यात्रियों की मदद के लिए उनके साथ आने वाले लोगों को छूट दी जाएगी.
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, क्या आपको मिलेगा लाभ