दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, क्या आपको मिलेगा लाभ

दीपावली का त्यौहार नजदीक है, इस खास मौके पर सरकार उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर बांटने वाली है.

ये 1,74,934 सिलेंडर एटा शहर में भी बांटे जाएंगे. आइये जानें किसे मिलेगा लाभ.

दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री  द्वारा आज यानी 3 नवंबर 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन में  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया.

योजना के अंतर्गत साल में दो बार लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जाती है.

इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उज्ज्वला कनेक्शन धारक के खाते में 653 रुपये की सब्सिडी तथा केंद्र सरकार द्वारा 318 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी.

रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस? जानें नियम