अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सफलता पंजाब में अपराधियों को हथियारों की सप्लाई चेन तोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।
शुरुआती जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में थे। पाकिस्तानी तस्करों के निर्देशों पर काम करते हुए ये आरोपी सीमा पार से आने वाली हथियारों की खेप प्राप्त करते थे और फिर उन्हें स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाते थे।

अमृतसर के छावनी (कैंट) पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कितने लोग शामिल हैं।
तस्करों को पुलिस की दो टूक चेतावनी
पंजाब पुलिस ने प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी राष्ट्रविरोधी या आपराधिक साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


