MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शहडोल, सिंगरौली, सीधी समेत आठ जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। लो प्रेशर एरिया और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पानी गिरने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है।
यहां पानी गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। यहां से एक टर्फ भी गुजर रही है। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। रविवार को दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में मौसम परिवर्तित रहा। वहीं आज सोमवार को पूर्वी हिस्से सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया समेत 8 जिलों में पानी गिरने के आसार है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: रायसेन दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, विधानसभा बजट सत्र का 6वां दिन, कांग्रेस उठाएगी ये मुद्दे, महंगी हो सकती है बिजली, ग्वालियर की 14वीं बटालियन में सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
दिन के तापमान में गिरावट
प्रदेश में बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। रात में पचमढ़ी में ही पारा सबसे कम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 11 डिग्री, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 11.2 डिग्री, करौंदी में 11.4 डिग्री और मंदसौर मे 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


