प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्री का स्वागत

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्री मेधा शंकर का स्वागत किया गया। मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी महाकाल दर्शन की दूसरी यात्रा है, और उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल के दर्शन बहुत अच्छे लगे।

हितानंद शर्मा की मां को सीएम डॉ मोहन ने दी श्रद्धांजलिः सोशल मीडिया पर लिखा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

फिल्म और मनोरंजन जगत में सक्रिय

अपने अभिनय करियर की शुरुआत ब्रिटिश मिनी सीरीज Beecham House (2019) से करने वाली मेधा ने हिंदी फिल्म शादीस्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें फिल्म 12 वीं फेल (2023) से व्यापक पहचान मिली और तब से वह फिल्म और मनोरंजन जगत में सक्रिय है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m