राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज किसान महा चौपाल में शामिल होने राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
READ MORE: MP Budget Session 2026: टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 140 पद खाली, प्रतिनियुक्ति से चल रहा काम, सरकार ने कहा- समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा, “राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है, किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है। लेकिन उन्हें रबी और खरीफ फसल क्या होती है, ये भी जान लेना चाहिए। मध्य प्रदेश के दूध उत्पादन पर भी कुछ कहें। हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे तीखा हमला करते हुए कहा, “राहुल गांधी माफी मांगें। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा क्यों रहा? कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। 55 साल में सिंचाई में कुछ नहीं किया, जबकि हमने डेढ़ साल में उससे ज्यादा कर दिया।”
READ MORE: डॉ मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए खोला पिटारा: किसान कल्याण वर्ष में दीं सौगात, अगले 5 साल के लिए 10520 करोड़ की इन 5 योजनाओं को जारी रखने की स्वीकृति
CM मोहन ने कहा, “ये किसानों के लिए आदर्श जगह है, देश भी आदर्श है। राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगानी चाहिए। कपड़े खोलकर प्रदर्शन करने वालों को डांट लगानी चाहिए और छमा मांगनी चाहिए।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महा चौपाल आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें सिंचाई विस्तार, भावांतर योजना और किसान कल्याण शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


