हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना का बड़ा बयान सामने आया हैं। डीजीपी ने कहा है कि यह उपलब्धि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, केंद्र के स्पष्ट निर्देश और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर समन्वय का परिणाम है।
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से स्पष्ट निर्देश थे कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद लंबे समय से सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से इस मुद्दे पर मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई गई, उसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें: डॉ मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए खोला पिटारा: किसान कल्याण वर्ष में दीं सौगात, अगले 5 साल के लिए 10520 करोड़ की इन 5 योजनाओं को जारी रखने की स्वीकृति
अब शांति और विकास को स्थायी बनाए रखने पर फोकस
आइए जानते है इस उपलब्धि और सफलता के पीछे किसका हाथ है ? डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि लगातार ऑपरेशन, खुफिया तंत्र की मजबूती और अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल के चलते प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों के समन्वय का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश को नक्सल प्रभाव से मुक्त करने में सफलता मिली है। अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस शांति और विकास को स्थायी बनाए रखने पर रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


