अतिम पवार, बैतूल। बैतूल जिले की पवित्र नगरी मां ताप्ती की पावन धरा मुलताई में कल आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। नगर में किन्नर अखाड़ा की ओर से सैकड़ों किन्नरों की ‘घर वापसी’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में विदर्भ क्षेत्र समेत मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग शामिल होंगे।

किन्नर अखाड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में किन्नर बच्चों के धर्मांतरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हें रोकने और जिनका धर्मांतरण हो चुका है, उनकी विधि-विधान से सनातन धर्म में पुनः वापसी कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किन्नर समाज की प्रमुख हस्तियां जगतगुरु काजल मां, जगत गुरु संजना मां, रानी ठाकुर और मुस्कान मुलताई पहुंच चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: खंडवा में किन्नर की घर वापसी: वहीद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने अपनाया सनातन धर्म,  सितारा गुरु अब सीता के नाम से पहचानी जाएगी 

मूल धर्म से भटके लोगों की होगी वापसी

जगतगुरु काजल मां ने जानकारी देते हुए बताया कि जो किन्नर अपने मूल धर्म से भटक गए थे, उनकी विधि-विधान से घर वापसी कराई जाएगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां ताप्ती के पावन सरोवर में स्नान से होगी। इसके बाद मां काली मंदिर और ताप्ती मंदिर में पूजा-अर्चना कर घंटा चढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल रेप-धर्मांतरण केस: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन याद, जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा, WhatsApp के जरिए सप्लाई होती थी लड़कियां

सनातन परंपरा का दिखेगा भव्य दृश्य

हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्म में पुनः प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न होगी। बैतूल के मुलताई में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरने जा रहा है। गुरुवार (26 फरवरी) को मां ताप्ती के तट पर सनातन परंपरा का भव्य दृश्य साकार होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m