कुंदन कुमार/पटना/पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि अमित शाह के दिल में बिहार बसता है, यही कारण है कि वे बार-बार यहां की मिट्टी से जुड़ने आते हैं।
सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर पैनी नजर
नीरज कुमार बबलू ने बताया कि गृह मंत्री का यह दौरा विशेष रूप से सीमा सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। शाह सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। बबलू के अनुसार, गृह मंत्री न केवल जिलों की आंतरिक कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद बनाने की दिशा में ठोस रणनीति भी तैयार करेंगे।
विपक्ष की घबराहट पर तंज
विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह बिहार आते हैं, तो विपक्षी दलों में खलबली मच जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की तकलीफ का मुख्य कारण भाजपा की बढ़ती सक्रियता और देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है।
मिशन 2025 की तैयारी?
शाह अपने इस प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरकर बिहार के आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी साधेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


