फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कल यानी 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया है. हालांकि इसी बीच एक बूरी खबर आई थी कि उन्हें जन्मदिन मनाते समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया है. वहीं, अब इस मामले पर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के परिवार को बयान सामने आया है.

बता दें कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के परिवार ने इस खबर को झूठ बताते हुए अपना बयान शेयर किया है. परिवार की तरफ से जारा बयान में कहा गया कि- ‘संजय लीला भंसाली बिल्कुल स्वस्थ हैं. उन्होंने नियमित चिकित्सा जांच कराई है और चिंता की कोई बात नहीं है. आप सभी के स्नेह, देखभाल और चिंता के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं. आपके निरंतर समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


