MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धीरे-धीरे पारा चढ़ता जा रहा है। भोपाल-इंदौर समेत 25 से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। फिलहाल एमपी में ओले बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। IMD के अनुसार दो मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसका असर एमपी में दिखाई देगा।
एमपी में पारा अब गर्म होता जा रहा है। कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला। खंडवा-खरगोन और निवाड़ी का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि उज्जैन में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सागर, सिवनी, सतना, गुना, नौगांव, धार, दतिया, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, बैतूल, मंडला और खजुराहो का पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: राजस्थान-छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम डॉ मोहन, बजट सत्र का 9वां दिन, माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम जारी, 1 मार्च को MP SET 2025 परीक्षा, भोपाल में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 मार्च तक
प्रदेश में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14.2 डिग्री, ग्वालियर में 14.8 डिग्री, उज्जैन में 16.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ओले-बारिश का दौर थम चुका है। लेकिन 2 मार्च को नया सिस्टम होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


