Jaideep Singh Sengar: उन्नाव दुष्कर्म (Unnao rape case) पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर की चिकित्सा स्थिति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया हैl दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स निदेशक को जयदीप सिंह सेंगर की कैंसर स्थिति की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने एम्स से ये बताने को कहा है कि जयदीप को वास्तव में कैंसर से पीड़ित हैं या नहीं। कोर्ट ने सेंगर की चिकित्सा आधार पर सजा के अंतरिम निलंबन को बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।
सेंगर ने दावा किया है कि वह स्टेज-4 मुख कैंसर से पीड़ित हैं और उसे दोबारा इसके होने की आशंका है। उसने बताया कि अक्टूबर 2020 में एम्स में उनकी सर्जरी हुई थी। उन्हें अभी भी विशेष उपचार की आवश्यकता है, जो जेल में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने याचिका का विरोध करते हुए 20 फरवरी 2026 की विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बता दें कि जयदीप सेंगर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई हैं। उसे मार्च 2020 में दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मृत्यु में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


