चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य (Bhagwant Singh Mann health update) संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वे प्राकृतिक तरीके से उपचार (नेचर केयर थेरेपी) कराने के लिए बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में कुछ समय तक ठहरेंगे।
बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जब वे संगरूर पहुंचे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
डिस्चार्ज होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने मोगा में एक रैली को भी संबोधित किया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें दोबारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद अब उन्होंने दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कुछ दिन बेंगलुरु में रहकर नेचर केयर थेरेपी लेंगे, ताकि पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
- CG में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ गबन मामले में SBI की तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार
- ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास 200 करोड़ रुपये का हशीश ऑयल जब्त, कोरापुट पुलिस की बड़ी कारवाई
- जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार
- 28 फरवरी को ओडिशा में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
- NCERT किताब विवाद पर PM मोदी ने जताई थी नाराजगी, बोले- ‘बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना ही चाहिए’ ; जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन संभव


