नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी रायपुर के धमतरी रोड स्थित अशोका पॉम मिडाज में आज आरती ग्रुप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 3 हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान न्यूज 24 MP-CG एवं लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन ने भी अभियान के तहत पौधरोपण किया।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी अशोका पॉम मिडाज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि पेड़ से ऑक्सीजन मिलता है। सभी को मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी वृक्षारोपण करें।

कार्यक्रम में CSIDC के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, आरती ग्रुप के डायरेक्टर त्रिभुवन अग्रवाल, बीजेपी नेता छगन मूंदड़ा और आरती ग्रुप से राजीव मूंदड़ा शामिल रहे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H