अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरियवां बस्ती में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कुएं में मिला. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- अपने ने बहाया अपने का खूनः जज के पिता की गोली मारकर हत्या, आखिर साले ने जीजा को क्यों सुलाई मौत की नींद ?

परिजनों के मुताबिक, बाबूलाल शुक्रवार दोपहर घर से किसी काम से निकला था और झरियवां बस्ती की ओर गया था. देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों को बस्ती के एक कुएं में शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी पहचान बाबूलाल के रूप में हुई.

इसे भी पढ़ें- भाई-बहन और जिस्म का सौदाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरे के अंदर 3 युवतियां और…

घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.