अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान (GRP) डीडीयू को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 12318 डाउन के एसी कोच ए-1 में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों के पास से 1 करोड़ 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. जीआरपी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेशर्म’ सरकार,’निकम्मा’ सिस्टम! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, कानून का बंटाधार, मुखिया सुरक्षा के झूठे दावे गढ़ने में मस्त?

बता दें कि जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर खड़ी ट्रेन की रूटीन जांच कर रही थी. जांच के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ाऔर तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद तीन बैग से 500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं. इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई और घंटों चली प्रक्रिया के बाद कुल ₹1,75,00,000 होने की आधिकारिक पुष्टि की गई.

इसे भी पढ़ें- UP सरकार सो रही, जनता रो रही! निजी स्कूलों में ‘री-एडमिशन’ फीस के नाम पर लूट, तनाव में अभिभावक, कब जागेंगे जिम्मेदार?

पकड़े गए युवकों की पहचान रितेश पटेल और जिग्नेश पटेल के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र, के निवासी बताए गए हैं. दोनों लखनऊ से कोलकाता जा रहे थे. पूछताछ में उन्होंने खुद को हीरा व्यवसायी बताया और कहा कि वे यह रकम कारोबारी लेन-देन के लिए ले जा रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई. इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी को देखते हुए हवाला कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है.जीआरपी ने नकदी को जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है. आगे की जांच की जा रही है.