राजधानी दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा कर बजरंग बली से सुख-शांति और साहस देने की प्रार्थना की।
बजरंग बली के चरणों में टेका मत्था
बजरंग बली के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य साथियों के साथ शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के चरणों में माथा टेका। प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें। सबका कल्याण करें। जय बजरंग बली। उन्होंने कहा कि जनता व बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत कोर्ट से हम सभी को न्याय मिला। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिनके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद हो, उनको डराना और हराना नामुमकिन है।
दिल्ली की जनता से मिले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को प्राचीन हनुमान मंदिर आने की सूचना पाकर उनसे मिलने बड़ी तादात में दिल्ली की जनता भी पहुंची। लोगों ने अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाए, सेल्फी ली और कोर्ट में फर्जी केस से आरोप मुक्त होकर कट्टर ईमानदार की छवि वापस मिलने के लिए बधाई दी। इस दौरान महिलाओं में अरविंद केजरीवाल से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
बजरंग बली की विशेष कृपा
उधर, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी, हमारे नेताओं और हम सभी पर बजरंगबली की एक अलग स्तर की कृपा है और उनकी कृपा से ही हम सभी लोग इस पूरे मामले से आरोप मुक्त हुए हैं। यह पूरा मामला अब खत्म हो गया है। इस मामले में हम पहले दिन से कहते आ रहे थे कि सच्चाई की जीत होनी चाहिए, अंततः वही हुई है। इसलिए हम यहां भगवान का धन्यवाद करने आए हैं और प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर उनका धन्यवाद करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


