बाराबंकी. करंट की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. वहीं हादसे के गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभााग पर गंभीर आरोप लगाते हंगामा किया. ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत में मौत भी मंजूर! BF-GF ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, अधूरी LOVE स्टोरी की जांच में जुटी में खाकी
बता दें कि पूरा मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव का है. जहां रहने वाला एक किसान खेत जा रहा था. खेत में लगे एक बिजली के खंभे को टच कर दिया, जिसमें बिजली आ रही थी. जिससे किसान करंट की चपेट में आ गया. किसान को करंट की चपेट में आता देख गांव के ही दूसरे किसान ने बचाने की कोशिश की.
इसे भी पढ़ें- जरा संभलकर रहना! महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, खौफ के साए में ग्रामीण, कब होगा आदमखोर के आतंक का अंत?
वहीं बचाने के चक्कर में दूसरा किसान भी करंट की चपेट में आ गया. घटना में दोनों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों मरने वाले किसान की पहचान रामकुमार पाल (50) और साहेब प्रसाद पाल (52) के रूप में हुई है. वहीं गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


