Tejashwi Yadav News: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बीच तेजस्वी यादव ने आज रविवार (1 मार्च) को पार्टी की एक बड़ी और अहम बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी दिल्ली से पटना लौट आए हैं। पटना लौटते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर बयान भी दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि सीएम नीतीश स्वस्थ्य रहें। हम उनको जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। इस बीच राज्यसभा जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि, शाम 7 बजे पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और उम्मीदवारों को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि, राज्यसभा को लेकर जो भी फैसला होगा, वह पार्टी और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप होगा। बता दें कि बीते गुरुवार को भी तेजस्वी ने यह स्पष्ट किया था कि विपक्ष केवल दर्शक बनकर नहीं रहेगा, बल्कि पांचवीं सीट के लिए मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें बिहार की भी 5 राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। ऐसे में एनडीए को चार सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक होने से उसकी राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में यदि महागठबंधन का समर्थन AIMIM करती है, तो राज्यसभा की एक सीट उसके खाते में आ सकती है।
विधानसभा की मौजूदा संख्या की बात करे तो भाजपा के 89, जदयू के 85 और लोजपा (रामविलास) के 19 विधायक हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की आएलएम के पास महज 4 विधायक हैं। बिहार की राजनीति में इफ्तार पार्टियां अक्सर सियासी संदेश और गठबंधन की संभावनाओं का मंच बनती रही हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम का रुख किस दिशा में जाता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


