फर्रुखाबाद. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 10 साल के बच्चे के रौंद दिया. घटना में बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से लिखी ‘खूनी कहानी’: एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को दाैड़ा-दाैड़ाकर काटा, जानिए आखिर बहाया अपनों का खून…

बता दें कि पूरा मामला मोहम्मदाबाद के गांव नहरइया का है. जहां सोमवार की शाम एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्चे को रौंद दिया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने तत्काल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने… BLO की मौत पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार और सिस्टम को लेकर जो कहा…

वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार होने की फिराक में भागा, लेकिन गांव के लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया. मृतक बच्चे की पहचान प्रशांत (10) के रूप में हुई है.