सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मासूम बच्ची की अंधेकत्ल मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि 22 फरवरी को बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।
शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया
तलाशी के दौरान 23 फरवरी को बच्ची का शव घर के पास खेत में गेहूं की फसल के बीच मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चितरंगी सीएससी में पोस्टमार्टम कराया, जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में हार्टअटैक की बात सामने आई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव को दफना दिया, लेकिन मामले में संदेह होने पर दोबारा जांच की मांग की गई। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शव को कब्र से निकालकर रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
दिल दहलाने वाली घटनाः चलती सीएनजी कार में आग लगने से बाप- बेटा जिंदा जले, यूपी से आ रहे थे दोनों
मृत बच्ची की मां से पति का अवैध संबंध का शक
रीवा में दोबारा कराए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम नेवारी निवासी रानी पनिका से पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी महिला को अपने पति और मृत बच्ची की मां के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


